देश की खबरें | महाराष्ट्र : पत्नी से झगड़े के बाद व्यक्ति ने तीन बच्चों को जहर दिया, एक बच्चे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद अपने बच्चों को कथित रूप से चूहे मारने की दवा आइसक्रीम में मिलाकर खिला दी। इसमें दंपती के छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा उसके दो भाई-बहन अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, एक जुलाई मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से झगड़ा होने के बाद अपने बच्चों को कथित रूप से चूहे मारने की दवा आइसक्रीम में मिलाकर खिला दी। इसमें दंपती के छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई तथा उसके दो भाई-बहन अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना 25 जून की है लेकिन मंगलवार को इसका पता चला जब सरकारी सायन अस्पताल में बच्चे की मौत हो गई और चिकित्सकों ने इस बारे में मानखुर्द पुलिस को सूचित किया।

बच्चों की मां नाजिया बेगम ने पुलिस को बताया कि उसका पति अली नौशाद अंसारी (27) दिहाड़ी पर काम करता है। उसने बताया कि उसके और उसके पति के बीच पैसों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है।

नाजिया ने बताया कि 25 जून को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह मानखुर्द के साठे नगर स्थित अपने घर से अपनी बहन के यहां चली गई थी। उसने पुलिस को बताया कि अंसारी तीनों बच्चों को आइसक्रीम खिलाने का वादा करके अपने साथ ले गया और उसने कथित तौर पर उन्हें जहर खिला दिया। इस बीच नाजिया अपने घर लौट आई। बाद में जब उसके दोनों बेटों और एक बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की तो नाजिया उन्हें लेकर सायन अस्पताल गई।

महिला ने बताया कि शुरुआत में उसने चिकित्सकों से झूठ कह दिया कि बच्चों ने दुर्घटनावश चूहे मारने की दवा खा ली है। लेकिन जब उसके बेटे की मौत हो गई तो उसने पुलिस को सच्चाई बताने का फैसला किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अंसारी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, वह अभी फरार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी