देश की खबरें | महाराष्ट्र: 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के मामले में व्यक्ति को 10 साल कैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक व्यक्ति को एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का दोषी करार देते हुये उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने इसकी जानकारी दी।

ठाणे, 17 जनवरी ठाणे की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने एक व्यक्ति को एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का दोषी करार देते हुये उसे 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने इसकी जानकारी दी।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालत की न्यायाधीश रूबी यू मालवणकर ने 15 जनवरी के अपने आदेश में दोषी पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार दोषी और पीड़िता काशीमीरा इलाके में पड़ोसी थे। व्यक्ति विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं।

विशेष लोक अभियोजक वर्षा चंदाने ने अदालत को बताया कि दिसंबर 2014 में, व्यक्ति लड़की को यह कहकर अपने दोस्त के घर ले गया कि वह उसे एक नया मोबाइल फोन देगा और फिर उसने बच्ची से बलात्कार किया।

चंदाने ने कहा कि मुकदमे के दौरान पीड़िता समेत अभियोजन पक्ष के दस गवाहों ने गवाही दी।

न्यायाधीाश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष ने व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\