देश की खबरें | महाराष्ट्र: मुंबई एवं पुणे में ‘‘बमबारी’’ की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और पुणे में ‘‘बमबारी’’ की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 जून मुंबई और पुणे में ‘‘बमबारी’’ की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी दरवेश राजभर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को फोन करके कहा था कि शहर और पुणे में ‘‘बमबारी’’ होगी। उसने यह धमकी देते हुए पैसे भी मांगे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजभर को उत्तर प्रदेश से पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि राजभर को मुंबई लाया गया और बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें