एजेंसी न्यूज

Maharashtra: यात्री के बैग से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के दो बिस्कुट बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के टिटवाला रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के बैग से 56 लाख रुपये नकद और सोने के दो बिस्कुट बरामद किए गए हैं.

Maharashtra: यात्री के बैग से बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के दो बिस्कुट बरामद
गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 (File Photo)

ठाणे (महाराष्ट्र), 3 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के टिटवाला रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के बैग से 56 लाख रुपये नकद और सोने के दो बिस्कुट बरामद किए गए हैं. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए नकदी और सोने के बिस्कुट आयकर विभाग को सौंप दिए गए हैं.

आरपीएफ के एक दल ने एक अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से घूम रहे गणेश मंडल को हिरासत में ले लिया था. अधिकारी ने बताया कि उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से 56 लाख रुपये नकद और 1,15,16,903 रुपये मूल्य के सोने के दो बिस्कुट मिले. यह भी पढ़ें : दिल्ली कांग्रेस ने भाजपा पर वार्डो के परिसीमन में गड़बड़ी का आरोप लगाया

मंडल ने आरपीएफ को बताया कि वह पुष्पक एक्सप्रेस में लखनऊ से यहां आया था. उसने नकदी और सोने के बिस्कुट के बारे में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया. मामले की जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).