देश की खबरें | महाराष्ट्र: कई खामियों के बाद अस्पताल से छीना गया कोविड-19 सुविधा का दर्जा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक अस्पताल में कई खामियां पाए जाने के बाद इससे कोविड-19 अस्पताल का दर्जा छीन लिया गया है।
ठाणे, 27 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक अस्पताल में कई खामियां पाए जाने के बाद इससे कोविड-19 अस्पताल का दर्जा छीन लिया गया है।
भिवंडी निजामपुर नगर निगम के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर नितिन मोकाशी ने कहा कि अस्पताल में कोविड-19 मृत्युदर ज्यादा पाया गया। यह अस्पताल कामतघर क्षेत्र में स्थित है और इस अस्पातल में विशेषज्ञ डॉक्टर भी नहीं हैं और फिजिशियनों की भी कमी है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के नियमों का भी पालन नहीं किया गया। इसलिए अस्पताल से कोविड-19 का दर्जा लेने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि यहां भर्ती मरीजों को तत्काल भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे अधिकारी जिन्होंने इस अस्पताल को बिना किसी सही जांच के कोविड-19 अस्पताल घोषित किया, उन पर भी कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े | ओडिशा में COVID-19 संक्रमण के 1500 नए मामले दर्ज, अब तक 147 की संक्रमितों हुई मौत.
स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।
ठाणे जिले में रविवार तक कोविड-19 के 78,567 मामले थे और 2,153 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

