एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: किशोर की बिजली के तार पर पैर पड़ने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में एक निजी भूखंड पर शौच के लिए गए 17 वर्षीय किशोर को बिजली के खुले तार पर पैर पड़ने से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: किशोर की बिजली के तार पर पैर पड़ने से मौत

ठाणे, 23 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ इलाके में एक निजी भूखंड पर शौच के लिए गए 17 वर्षीय किशोर को बिजली के खुले तार पर पैर पड़ने से करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 मई की शाम को हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भेंडीपाड़ा निवासी विग्नेश अनिल कचरे नामक किशोर शौच के लिए एक निजी भूखंड पर गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, "कचरे का पैर जमीन पर पड़े एक खुले बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे करंट लग जाने से वह जमीन पर गिर पड़ा। कचरे को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस ने कचरे के परिवार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि भूखंड मालिक ने जमीन के चारों ओर सीमेंट के खंभे लगाए थे और सुरक्षा के लिए उन्हें कंटीले तारों और बिजली के तारों से जोड़ा था।

पुलिस ने बताया कि एक तार में बिजली आ रही थी और वह जमीन पर खुला पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2025 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).