एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में गोली लगने के कुछ घंटे बाद कुख्यात बदमाश की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गोली लगने से घायल हुए एक कुख्यात बदमाश की घटना के कुछ ही घंटों बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में गोली लगने के कुछ घंटे बाद कुख्यात बदमाश की मौत

ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गोली लगने से घायल हुए एक कुख्यात बदमाश की घटना के कुछ ही घंटों बाद अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गणेश जाधव उर्फ काला गण्या के रूप में हुई है। उसे शुक्रवार को गोली लगी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 10:30 बजे, कुछ लोग जाधव को ठाणे जिले में ही एक पहाड़ी पर ले गए और उससे पैसे मांगे। हालांकि, इंकार करने पर उसे ‘प्वाइंट ब्लैंक’ से गोली मार दी। घटना में जाधव गंभीर रूप से घायल हो गया था।’’

उन्होंने बताया कि बाद में किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी, टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जाधव दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी था।

जाधव की मौत के बाद वर्तक नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में धारा 302 (हत्या) भी जोड़ दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इसबीच, जाधव के सहयोगियों ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस को रास्ते में कथित रूप से रोक दिया।

सूत्रों के अनुसार, लोगों ने कथित रूप से वाहन में तोड़फोड़ की और जाधव का शव उन्हें सौंपने की मांग की।

उन्होंने बताया कि डर से एम्बुलेंस चालक वाहन को सीधे वर्तक नगर थाने ले गया। शव को बाद में दूसरी एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, बार-बार प्रयास करने के बावजूद इस घटना पर प्रतिक्रिया के लिए पुलिस से संपर्क नहीं हो सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).