एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे जिले में महिला ने ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर मिले एक व्यक्ति से 39.8 लाख रुपये ठगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर मिले 35 वर्षीय एक व्यक्ति को विदेशी मुद्रा कारोबार में निवेश करने का लालच देकर उससे 39.8 लाख रुपये कथित तौर पर ठग लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे जिले में महिला ने ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर मिले एक व्यक्ति से 39.8 लाख रुपये ठगे

ठाणे, 11 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर मिले 35 वर्षीय एक व्यक्ति को विदेशी मुद्रा कारोबार में निवेश करने का लालच देकर उससे 39.8 लाख रुपये कथित तौर पर ठग लिए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण स्थित व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) तथा अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की ‘मैट्रिमोनियल साइट’ पर आरोपी से जान-पहचान हुई और व्हाट्सएप पर उनकी बातचीत के दौरान महिला ने उसे एक कंपनी के माध्यम से विदेशी मुद्रा कारोबर में निवेश करने का लालच दिया और उसे एक ‘लिंक’ दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को अमेरिकी डॉलर में आय का आश्वासन दिया और 15 मार्च से 25 अप्रैल के बीच उससे 39.8 लाख रुपये का निवेश करवाया।

उन्होंने बताया कि जब शिकायतकर्ता को अपने निवेश पर कोई लाभ नहीं मिला, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2025 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).