देश की खबरें | महाराष्ट्र : पत्नी और बच्चों को भेजने से मना किया तो व्यक्ति ने ससुर की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में घरेलू विवाद की वजह से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, एक मई ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में घरेलू विवाद की वजह से 52 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दामाद द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि जलगांव निवासी आरोपी बोलासिंह जगदीशसिंह भवर (35) फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सुशीलसिंह गौंड सरदार के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब भवर अपनी पत्नी और बच्चों को जलगांव वापस ले जाने के लिए अपने ससुराल आया था। उन्होंने बताया कि घरेलू झगड़ों के कारण यह दंपति संभवत: अलग-अलग रह रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़ित ने जब अपनी बेटी और नतनी नाती को आरोपी के साथ भेजने से मना कर दिया, तो इसे लेकर उसकी आरोपी के साथ बहस हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भवर ने कथित तौर पर एक लट्ठ उठाया और सरदार पर कई बार प्रहार किया।’’ सरदार की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जब सरदार की पत्नी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो भवर ने कथित तौर पर उस पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\