देश की खबरें | महाराष्ट्र : पत्नी से बहस के बाद पति ने आठ साल की बेटी को गोली मारकर घायल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने पत्नी से बहस के बाद आठ वर्षीय बेटी को कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 24 सितंबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति ने पत्नी से बहस के बाद आठ वर्षीय बेटी को कथित तौर पर गोली मार कर घायल कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सिंहगड रोड थाने में आरोपी पांडुरंग उभे (38) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो कि एक ‘कंस्ट्रक्शन’ कारोबारी है।

उन्होंने बताया, यह घटना शुक्रवार की है। शराब के नशे में धुत उभे रात करीब आठ बजे घर लौटा और पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी किसी बात पर बहस हुई।

अधिकारी ने बताया कि तभी गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल कर पत्नी पर तान दी। इस बीच, उसकी बेटी राजनंदिनी चिल्लाने लगी, जिसके बाद आरोपी ने बेटी पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now