एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : विदर्भ में भारी बारिश, यवतमाल और बुलढाणा में बाढ़ के पानी में कमी आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के अकोला में भारी बारिश का सिलसिलाजारी है और शनिवार को ही जिले में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : विदर्भ में भारी बारिश, यवतमाल और बुलढाणा में बाढ़ के पानी में कमी आई

नागपुर (महाराष्ट्र), 23 जुलाई महाराष्ट्र में विदर्भ क्षेत्र के अकोला में भारी बारिश का सिलसिलाजारी है और शनिवार को ही जिले में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विदर्भ के यवतमाल जिले में महागांव तहसील के आनंदनगर टांडा गांव में बाढ़ के कारण फंसे करीब 110 लोगों को शनिवार को बचा लिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, यवतमाल के कई इलाकों में रविवार को बाढ़ के पानी में कमी आई और बारिश की तीव्रता भी घटी।

महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को यवतमाल का दौरा किया।

विदर्भ के बुलढाणा जिले में करीब 100 लोग शनिवार को संग्रामपुर तहसील के कतारगांव में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हुए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिले में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति नहीं देखी गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अमरावती जिले में भारी बारिश की संभावना है, जबकि विदर्भ के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).