Maharashtra: ठाणे में अज्ञात व्यक्तियों ने हॉकर की हत्या की
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में अज्ञात लोगों ने 48 वर्षीय एक हॉकर की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
ठाणे (महाराष्ट्र), 1 मार्च : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे शहर में अज्ञात लोगों ने 48 वर्षीय एक हॉकर की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. ठाणे नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक जे एन राणावरे ने कहा कि घटना मंगलवार रात को ठाणे स्टेशन मार्ग पर हुई और आशंका है कि पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया.
अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की पहचान रवींद्र परदेशी के तौर पर हुई है और उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. उसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है. यह भी पढ़ें :Telangana: भूपालपल्ली में “हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा” के दौरान कांग्रेस प्रमुख पर फेंके गए अंडे
राणावरे के मुताबिक, इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

