Financial Assistance For Newly-Married Couples: खुशखबरी! महाराष्ट्र सरकार नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि 10 हजार से बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाएगी. शिंदे ने पालघर जिले में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में यह बात कही
Financial Assistance For Newly-Married Couples: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाएगी. शिंदे ने पालघर जिले में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में यह बात कही. इस अवसर पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कम से कम 325 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समय की आवश्यकता है, क्योंकि लोग बड़ी शादियों का खर्च नहीं उठा सकते हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार सामूहिक विवाह के दौरान पात्र जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को मौजूदा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे. शिंदे ने पालघर जिले में विकास परियोजनाओं के बारे में कहा कि इस क्षेत्र में 150 बिस्तरों की सुविधा वाला ईएसआईएस अस्पताल बन रहा है, जो श्रमिक वर्ग की जरूरतों को पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) पालघर को विकसित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम करेगा. यह भी पढ़े: Maharashtra: महाराष्ट्र के अहमदनगर में रहने वाले मुस्लिम शख्स बाबाभाई पठान ने लोगों का जीता दिल, राखी बांधने वाली हिन्दू बहन की 2 बेटियों की उनके रीति-रिवाज के साथ करवाई शादी
मुख्यमंत्री ने बोईसर में तारापुर औद्योगिक निर्माता संघ के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और क्षेत्र में उद्योगों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की. शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार उद्योग समर्थक है और इसकी नीतियां उद्योगों और उनके विकास के पक्ष में रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और सुविधाएं सुनिश्चित करेगी ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. शिंदे ने कहा कि उन्होंने जिले के उद्योगों को स्थानीय लोगों को रोजगार देने के निर्देश दिए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

