जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये देगी, योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार प्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6,000 रुपये देगी। इसके लिए एक नई वित्तीय योजना की घोषणा की गयी है।
मुंबई, 30 मई महाराष्ट्र सरकार प्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसानों को सालाना 6,000 रुपये देगी। इसके लिए एक नई वित्तीय योजना की घोषणा की गयी है।
‘नमो शेतकरी महासम्मान योजना’ को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई।
बैठक के बाद शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि यह राशि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र से मिलने वाले 6,000 रुपये के अतिरिक्त होगी।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस योजना से राज्य के एक करोड़ से अधिक किसानों को लाभ होगा। फडणवीस राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने मार्च में विधानसभा में पेश 2023-24 के बजट में इसकी घोषणा की थी।
यह पैसा किसानों के खातों में तीन 2,000 रुपये की तीन किस्तों में अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च के दौरान डाला जाएगा।
मंत्रिमंडल ने एक और योजना को मंजूरी दी है जिसके तहत किसान सिर्फ एक रुपये के प्रीमियम का भुगतान कर फसल बीमा ले सकेंगे। शेष राशि का बोझ सरकार उठाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)