देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार फडणवीस द्वारा सौंपे गए वीडियो की जांच कराएगी : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार निश्चित तौर पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा सौंपी गई वीडियो फुटेज की सत्यता की जांच कराएगी। फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है।

मुंबई, नौ मार्च राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार निश्चित तौर पर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा सौंपी गई वीडियो फुटेज की सत्यता की जांच कराएगी। फडणवीस ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ गठबंधन अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है।

पवार ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि उनके नाम का कथित षड्यंत्र के संबंध में ‘‘प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष’’ तौर पर जिक्र किया गया है लेकिन उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है।

राज्य विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए फडणवीस ने सदन के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को मंगलवार को एक पेन ड्राइव सौंपा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पेन ड्राइव में 125 घंटे की वीडियो रिकार्डिंग है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि पुलिस और एमवीए (शिवसेना, राकांपा तथा कांग्रेस) के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए किस तरह से साजिश रची।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख इस आरोप पर हंसते नजर आए कि वह फडणवीस और भाजपा नेता गिरीश महाजन का राजनीतिक करियर खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि इसमें कुछ हास्यास्पद जानकारी भी है। किसी को भी इस तरह खत्म नहीं किया जा सकता। अगर यह सच है कि फडणवीस द्वारा सौंपी गई रिकॉर्डिंग 125 घंटे की है तो किसी शक्तिशाली एजेंसी के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता और ऐसी एजेंसियां केवल भारत सरकार के तहत काम करती हैं।’’

उन्होंने कहा कि महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार अपने विरोधियों पर निशाना साधने के लिए सत्ता का दुरुपयोग नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एक चीज गौर करने वाली है कि केंद्र और उसकी सभी एजेंसियों की सभी शक्तियां उन लोगों के हाथ में हैं जो देवेंद्र फडणवीस जैसी विचारधारा का अनुसरण करते हैं।’’

पवार ने दावा किया कि राज्य में एमवीए सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें कामयाब नहीं हुईं और इसलिए उसे गिराने के लिए ‘‘ऐसे विकल्प’’ तलाशे जा रहे हैं।

राकांपा प्रमुख ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के संबंध में शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उठाई गई शिकायत की जांच कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका