देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार बड़े पैमाने पर एंटी वायरल दवाएं खरीदेगी: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एंटी वायरल दवाओं रेमडेसिविर और टॉसिलिज्यूमैब की कमी की शिकायतों के बीच शुक्रवार को कहा कि सरकार ''बड़े पैमाने'' पर इन दवाओं को खरीदकर यह सुनिश्चित करेगी कि ये दवाएं ''जल्द ही'' पूरे राज्य में जरूरतमंद लोगों के लिये उपलब्ध रहें।

मुंबई, 10 जुलाई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एंटी वायरल दवाओं रेमडेसिविर और टॉसिलिज्यूमैब की कमी की शिकायतों के बीच शुक्रवार को कहा कि सरकार ''बड़े पैमाने'' पर इन दवाओं को खरीदकर यह सुनिश्चित करेगी कि ये दवाएं ''जल्द ही'' पूरे राज्य में जरूरतमंद लोगों के लिये उपलब्ध रहें।

देशमुख ने यह भी कहा कि सरकार कोविड-19 महामारी के रोगियों के इलाज में इस्तेमाल की जा रहीं इन दवाओं की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री राजेन्द्र शिंगणे से मुलाकात के बाद यह बात कही।

कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये अभी कोई टीका विकसित नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

देशमुख ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र और इससे बाहर इन दवाओं की भारी मांग है।

उन्होंने कहा, ''राज्य सरकार बड़े पैमाने पर रेमडिसिविर और टॉसिलिज्यूमैब खरीदने जा रही है। राज्य सरकार ने इन्हें खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ये दवाएं पूरे राज्य में जरूरतमंद लोगों के लिये उपलब्ध रहें।''

उन्होंने कहा कि इनकी कालाबाजारी की घटनाओं पर पुलिस विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन संयुक्त रूप से कड़ी कार्रवाई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\