देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार बारिश से प्रभावित मराठवाड़ा के किसानों को तुरंत राहत दे : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार को व्यक्तिगत पंचनामा का इंतजार किए बिना मराठवाड़ा में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए।

नागपुर, एक अक्टूबर महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार को व्यक्तिगत पंचनामा का इंतजार किए बिना मराठवाड़ा में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करनी चाहिए।

फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा बाढ़ और बारिश से प्रभावित कोकंण, पूर्वी विदर्भ और अन्य क्षेत्रों के किसानों के लिए पूर्व में घोषित राहत पैकेज अब तक नहीं पहुंचाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा, ‘‘वर्तमान परिस्थितियों में, दिखाई देने वाले नुकसान के आधार पर प्रारंभिक सहायता प्रदान की जा सकती है और व्यक्तिगत पंचनामों की कोई आवश्यकता नहीं है। मुझे लगता है कि पंचनामा की प्रक्रिया चलती रहेगी, लेकिन सरकार को तत्काल राहत की घोषणा करने के बारे में सोचना चाहिए।’’

फडणवीस ने कहा कि वह रविवार से मराठवाड़ा के प्रभावित जिलों का दौरा शुरू करेंगे जिसकी शुरुआत वाशिम से होगी और इस दौरान उनके साथ पार्टी नेता प्रवीण दारेकर भी होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके आधार पर हम सरकार को हालात की जानकारी देंगे और प्रभावित किसानों को अधिकतम सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे।’’

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एमवीए सरकार द्वारा पूर्व में किसानों के लिए घोषित राहत पैकेज अब तक नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य में बारिश और बाढ़ की घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से ज्यादातर मराठवाड़ा और विदर्भ के थे। इन घटनाओं में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\