देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा के 24 घंटे के भीतर महिला सशक्तिकरण योजना पर रोक लगाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण योजना लागू करने के संबंध में आदेश जारी करने के 24 घंटे के भीतर इस पर रोक लगा दी है।
मुंबई, 22 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण योजना लागू करने के संबंध में आदेश जारी करने के 24 घंटे के भीतर इस पर रोक लगा दी है।
‘मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण अभियान’ योजना दो अक्टूबर, 2023 से एक अक्टूबर 2024 तक राज्य में लागू की जानी थी।
20 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम की निगरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री को करना था तथा ‘‘मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री’’ को मासिक रिपोर्ट पेश करना था।
विभाग के सचिव इसके नोडल अधिकारी थे। राज्य स्तर पर एक विशेष अधिकारी को नियुक्त किया गया था जबकि महिला एवं बाल विकास आयुक्त, पुणे कार्यक्रम का नेतृत्व करते।
आदेश के अनुसार, यह कार्यक्रम महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए, उनसे संबंधित राज्य और केंद्र सरकारों के सभी कार्यक्रमों और नीतियों को लागू करने के वास्ते एक एकीकृत मंच था।
बहरहाल, 21 सितंबर को एक ताजा अधिसूचना में कहा गया कि पिछले दिन जारी आदेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अदिति तटकरे संभालती हैं, जो राज्य मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)