देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार महिला की मौत मामले में मंत्री को बचा रही : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार मंत्री संजय राठौड़ को बचा रही है जिनका नाम एक महिला की मौत के मामले से जुड़ रहा है। उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुणे, 25 फरवरी महाराष्ट्र की भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार मंत्री संजय राठौड़ को बचा रही है जिनका नाम एक महिला की मौत के मामले से जुड़ रहा है। उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उल्लेखनीय है कि आठ फरवरी को पुणे के हडपसर इलाके स्थित एक इमारत से कथित तौर पर गिरने से उक्त महिला की मौत हो गई थी।

वाघ बृहस्पतिवार को घटनास्थल पर गईं और पुणे के पुलिस उपायुक्त अमिताभ गुप्ता से इस मामले को लेकर मुलाकात की।

राठौड़ ने मंगलवार को उनपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि महिला की मौत के बाद ‘गंदी राजनीति’ हो रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस अपना काम कर रही है।

यहां संवाददाताओं से बृहस्पतिवार को बात करते हुए वाघ ने कहा कि सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी के साझेदार राठौड़ को बचाने में एकजुट हैं।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ हमें मंत्री से कोई उम्मीद नहीं है लेकिन कम से कम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे संवेदनशील व्यक्ति हैं और उन्हें राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’

महिला की मौत के बाद मृतका द्वारा कथित रूप से दो व्यक्तियों की बातचीत की ऑडियो क्लिप सामने आयी है।

वनवाडी पुलिस थाने के मुताबिक उसने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

वाघ ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही एक आवाज संजय राठौड़ की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वनवाडी पुलिस राठौड़ के खिलाफ मामला नहीं दर्ज कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू