देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारियों से जांच में तेजी लाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिला कलेक्टरों और स्थानीय निकायों के आयुक्तों से जांच में तेजी लाने को कहा।

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने बुधवार को सभी जिला कलेक्टरों और स्थानीय निकायों के आयुक्तों से जांच में तेजी लाने को कहा।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि बैठक में राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की गई।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया।’’ राज्य में पिछले दो सप्ताह से प्रतिदिन औसतन 60,000 नमूनों की जांच की जा रही है।

मलिक ने कहा कि अधिकारियों से कहा गया है कि वे अतिसक्रियता से संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाएं।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल में संक्रमण को फैलने से रोकने के अन्य तरीकों पर भी चर्चा हुई।

महाराष्ट्र में 10 फरवरी से ही रोज 6,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\