एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर में उप-आरटीओ कार्यालय के निर्माण की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर में एक ‘उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय’ (डिप्टी आर.टी.ओ.) के निर्माण की मंजूरी दी है और इसका वाहन पंजीकरण कोड एमएच-57 होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर में उप-आरटीओ कार्यालय के निर्माण की मंजूरी दी

मुंबई, 18 अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर में एक ‘उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय’ (डिप्टी आर.टी.ओ.) के निर्माण की मंजूरी दी है और इसका वाहन पंजीकरण कोड एमएच-57 होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने 14 अक्टूबर को इस संबंध में शासनादेश (जी.आर.) जारी किया था। इसके साथ ही महाराष्ट्र में उप आर.टी.ओ. कार्यालयों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी, जबकि कुल आर.टी.ओ. कार्यालयों की संख्या 24 है।

जी.आर. के अनुसार, नए आर.टी.ओ. कार्यालय का वाहन पंजीकरण कोड एमएच-57 होगा।

यह दूसरा उप आर.टी.ओ. कार्यालय है जिसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार से एक पखवाड़े यानी 14 दिन के भीतर मंजूरी मिली है । इससे पहले तीन अक्टूबर को बुलढाणा जिले के खामगांव में उप आरटीओ कार्यालय के निर्माण की मंजूरी दी गई थी।

नए जी.आर. में, राज्य परिवहन आयुक्त को खामगांव उप आर.टी.ओ. कार्यालय में लाइसेंस, पंजीकरण और कराधान के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करने का काम सौंपा गया है।

जी.आर. में आयुक्त को आर.टी.ओ. के नये कार्यालय के लिए पट्टे पर भूमि सुरक्षित करने का भी निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).