देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने लोगों से फोन कॉल पर ‘हैलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ बोलने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को एक अभियान की शुरुआत की, जिसमें लोगों से फोन कॉल पर ‘हैलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ बोलने की अपील की गई है।

मुंबई, दो अक्टूबर महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को एक अभियान की शुरुआत की, जिसमें लोगों से फोन कॉल पर ‘हैलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ बोलने की अपील की गई है।

महात्मा गांधी की जयंती पर वर्धा जिले में आयोजित एक रैली में राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘वंदे मातरम का मतलब है कि हम अपनी मां को नमन कर रहे हैं। इसलिए, लोगों से हमारी अपील है कि वे हैलो के बजाय वंदे मातरम कहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोग ‘जय भीम’ या ‘जय श्री राम’ कहना चाहते हैं, या फोन कॉल का जवाब देते समय अपने माता-पिता के नाम का उल्लेख करना चाहते हैं...तो इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारी अपील है कि कॉल का जवाब देते समय ‘हैलो’ कहने से बचें।’’

मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ब्रिटिश शासकों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे पर प्रतिबंध लगा दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इसने कई लोगों को (स्वतंत्रता) आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया और अंततः हमें स्वतंत्रता मिली। यहां तक कि महात्मा गांधी ने भी वंदे मातरम का समर्थन किया था।’’

शनिवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) में महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों से आधिकारिक या व्यक्तिगत फोन कॉल के दौरान ‘‘हैलो’’ के बजाय ‘‘वंदे मातरम’’ कहकर लोगों का अभिवादन करने की अपील की गई थी।

सरकारी प्रस्ताव के मुताबिक, यह अनिवार्य नहीं है। हालांकि, विभागों के प्रमुखों को अपने कर्मचारियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इसके मुताबिक, ‘हैलो’ पश्चिमी संस्कृति को दर्शाता है और इस शब्द का कोई विशिष्ट अर्थ नहीं है, जबकि वंदे मातरम कहकर लोगों का अभिवादन करने से स्नेह की भावना उत्पन्न होगी।

इस बीच, ‘वंदे मातरम’ से जुड़े जीआर से संबंधित सवाल पर कांग्रेस ने रविवार को कहा कि पार्टी किसानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोगों का ‘जय बलीराजा’ (किसान की जय हो) और ‘राम राम’ के साथ अभिवादन करेगी।

हालांकि, कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी ‘वंदे मातरम’ से अभिवादन के विरोध में नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\