Maharashtra: कोविड-19 के मरीजों, परिवारों के लिए निशुल्क खाना पहुंचा रही युवती
कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच महाराष्ट्र के एक गांव की युवती कोविड-19 के मरीजों और उनके परिवारों को घर में बनाया हुआ खाना निशुल्क आपूर्ति कर रही है.
उस्मानाबाद (महाराष्ट्र), 13 मई : कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक गांव की युवती कोविड-19 के मरीजों और उनके परिवारों को घर में बनाया हुआ खाना निशुल्क आपूर्ति कर रही है.
मनीषा बालाजी वाघमारे कस्बे तडवाले गांव से हर दिन 32 किलोमीटर की यात्रा करती हैं. वह अपनी स्कूटी पर भोजन के करीब 100 पैकेट लेकर उन्हें उस्मानाबाद जिला सरकारी अस्पताल में मरीजों और उनके रिश्तेदारों को पहुंचाती हैं. यह भी पढ़ें : गंगा में शवों के मिलने पर भड़के लालू, बोले, ‘ मरने के बाद कफन नसीब नही
वाघमारे ने पीटीआई- को बताया कि कोविड-19 के मरीजों और उनके परिवार वालों के अस्पताल में होने के कारण वे खाना नहीं तैयार कर पाते हैं. इसलिए उन्होंने और उनके अभिभावकों ने ऐसे लोगों को निशुल्क भोजन मुहैया कराने का फैसला किया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

