एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में 36 घंटे में कोरोना के 835 नए मामले सामने आए : उद्धव

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में सीमित औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन इसे इस संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए कि कोरोना वायरस का खतरा तनिक भी कम हो गया है।

महाराष्ट्र में 36 घंटे में कोरोना के 835 नए मामले सामने आए : उद्धव
जमात

मुंबई, 20 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि पिछले 36 घंटों में राज्य में कोविड-19 के 835 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में सीमित औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन इसे इस संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए कि कोरोना वायरस का खतरा तनिक भी कम हो गया है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले 36 घंटों में कोविड-19 के मामलों में 835 की वृद्धि हुई है। हम अर्थव्यवस्था को फिर से शुरू करने के लिए लॉकडाउन के कड़े मानदंडों को कुछ शिथिल कर रहे हैं।

ठाकरे ने आगाह किया, ‘‘(लेकिन) किसी को यह नहीं समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का खतरा खत्म हो गया है।"

उन्होंने कहा कि ऐसे इलाके जो कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं, वहां चुनिंदा औद्योगिक गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।

ठाकरे ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि हम औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को कैसे फिर से शुरू कर सकते हैं। ऑरेंज और ग्रीन जोनों में औद्योगिक गतिविधियां फिर से शुरू करने की कुछ छूट दी गई है।

ग्रीन जोन ऐसे क्षेत्र हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है वहीं आरेंज जोन उन क्षेत्रों को कहते हैं जहां कुछ एक मामले सामने आए हैं।

सबसे अधिक औद्योगिक राज्य महाराष्ट्र देश में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित प्रदेश है। रविवार रात तक, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 4,200 मामले सामने आ चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).