Maharashtra: नासिक में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, सात गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक जिले में 13 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया.
नासिक (महाराष्ट्र), 11 जनवरी : महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक जिले में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया. पीड़ित के माता-पिता शनिवार रात को जब काम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर पर नहीं पाया. नासिक रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में उसकी तलाश करने पर उन्होंने पास के एक मकान की छत पर उसे रोता हुआ देखा.
उन्होंने बताया कि रोने का कारण पूछने पर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है. एक नाबालिग को रविवार तड़के हिरासत में लिया गया. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 19 वर्षीय युवती की मौत, महिला आयोग ने मामला दर्ज करने के दिए आदेश
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को भी गिरफ्तार किया जिसने अपराध में कथित रूप से आरोपियों की मदद की. अधिकारी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में पीड़िता का उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 11:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

