देश की खबरें | महाराष्ट्र: क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में महिला से 79 लाख रुपये की ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में 53 वर्षीय एक महिला को उसके फेसबुक 'दोस्त' ने पिछले साढ़े चार साल में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर कथित तौर पर 79 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 17 मई महाराष्ट्र के ठाणे में 53 वर्षीय एक महिला को उसके फेसबुक 'दोस्त' ने पिछले साढ़े चार साल में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर कथित तौर पर 79 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई के खारघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जुबेर शमशाद खान के रूप में हुई है। उसने कथित तौर पर फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क साधा और उसे भारी मुनाफे का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने के लिए उकसाया।

महिला मुंबई के गोरेगांव इलाके की रहने वाली है। उन्होंने अक्टूबर 2020 से मार्च 2025 के बीच विभिन्न लेन-देन में कुल 78,82,684 रुपये का निवेश किया।

ठगी का खुलासा तब हुआ जब महिला ने अपनी निवेश की गई राशि वापस लेने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया, "जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया।"

पुलिस ने 15 मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\