एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: नागपुर में एक ही परिवार के चार लोग घर में मृत पाए गए, आत्महत्या का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बुधवार सुबह एक दंपति और उनके दो बेटे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को यह आत्महत्या का मामला होने का संदेह है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: नागपुर में एक ही परिवार के चार लोग घर में मृत पाए गए, आत्महत्या का संदेह

नागपुर, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बुधवार सुबह एक दंपति और उनके दो बेटे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को यह आत्महत्या का मामला होने का संदेह है।

नागपुर ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घर में मिले कथित ‘सुसाइड नोट’ से पता चला है कि धोखाधड़ी के एक मामले में बेटे की गिरफ्तारी के कारण परिवार तनाव में था।

कुछ पड़ोसियों ने मोवाड गांव निवासी परिवार के घर में सन्नाटा पसरा देखा और पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो परिवार के चार सदस्य छत पर फंदे से लटके हुए पाए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक विजय मधुकर पचोरी (68), उनकी पत्नी माला (55) और उनके बेटों गणेश (38) तथा दीपक (36) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि वहां बरामद एक कथित ‘सुसाइड नोट’ से पता चलता है कि इस वर्ष की शुरूआत में मध्य प्रदेश के पंढुरना पुलिस थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में गणेश की गिरफ्तारी के कारण परिवार बहुत अधिक तनाव में था।

अधिकारियों ने बताया कि ‘सुसाइड नोट’ में परिवार के चारों लोगों के हस्ताक्षर थे।

उन्होंने बताया कि नरखेड़ पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).