महाराष्ट्र: बस के ट्रक से टकराने पर चार प्रवासी मजदूरों तथा चालक की मौत, 22 घायल

पुलिस ने बताया कि घायलों में 17 की हालत गंभीर है।

जमात

मुंबई, 19 मई महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक बस के मंगलवार तड़के सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकराने पर चार प्रवासी मजूदरों तथा बस चालक की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों में 17 की हालत गंभीर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरुल हासन ने बताया कि घटना कोलवन गांव में तड़के साढ़े तीन बजे हुई, जब बस सोलापुर से नागपुर रेलवे स्टेशन जा रही थी। प्रवासी मजदूरों को स्टेशन से झारखंड जाने वाली श्रमिक विशेष रेलगाड़ी पकड़नी थी।

उन्होंने बताया कि बस चालक के वाहन पर से संतुलन खोने के बाद वाहन सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया। ट्रक में सड़क निर्माण का सामान था।

अधिकारी ने बताया कि तीन प्रवासी मजदूर और बस चालक की हादसे में मौत हो गई। 22 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों में दो महिला प्रवासी हैं जो छत्तीसगढ़ के मुंगेली की रहने वाली थीं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कम से कम 17 ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर है और उन्हें यवतमाल के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले करीब 28 प्रवासी श्रमिक पैदल ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड स्थित घरों के लिए रवाना हुए थे और सोमवार को उन्हें सोलापुर में रोका गया था।

अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सोलापुर के तहसीलदार ने राज्य परिवहन डिपो के प्रबंधक से इन श्रमिकों को पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। उनके अनुरोध पर इन श्रमिकों को बस के जरिये नागपुर रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि अर्नी पुलिस ने हादसे में हुई मौत का मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज