एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: अमरावती में कोविड-19 के चार मरीज संक्रमणमुक्त हुए

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: अमरावती में कोविड-19 के चार मरीज संक्रमणमुक्त हुए
जमात

अमरावती, 24 अप्रैल महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार को कोविड-19 से संक्रमित चार मरीज उपचार के बाद संक्रमणमुक्त होकर घर भेज दिया गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से दो मामले सामने आए हैं जिनमें से एक की 21 अप्रैल को मौत हो चुकी है।

जिला कलेक्टर शैलेश नवल ने कहा कि ठीक हो चुके चारों मरीजों को अगले 14 दिनों तक अपने घरों में पृथकवास में रहना होगा और मेडिकल टीम प्रतिदिन उन पर निगरानी रखेगी।

उन्होंने बताया कि पतिपुरा इलाके में 95 वर्षीय एक महिला की 21 अप्रैल को उसके घर पर मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके लार के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला के 22 वर्षीय पोते में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि अमरावती में कुल 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और दो लोग उपचाराधीन हैं।

वहीं महाराष्ट्र के नासिक जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई जिसके बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 11 पहुंच गया।

इन दोनों संक्रमित मरीजों की उम्र क्रमश: 65 और 37 वर्ष थी। वे दोनों मालेगांव के रहने वाले थे।

जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार 65 वर्षीय मरीज को मालेगांव के जनरल हॉस्पिटल लाया गया जहां 21 अप्रैल को उसकी मौत हो गई जबकि 22 अप्रैल को उसकी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

दूसरे व्यक्ति में 22 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई और अगले ही दिन उसकी मौत हो गई।

इसी बीच शुक्रवार को जिले के संगमेश्वर इलाके में एक ही परिवार के छह लोगों में संक्रमण का मामला सामने आया जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 130 पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि वे सभी कोविड-19 संक्रमित मरीज के संपर्क में आए थे।

नासिक में संक्रमण के कुल 130 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 116 मामले मालेगांव के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).