देश की खबरें | महाराष्ट्र : समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बुधवार को समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। ये सभी अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

औरंगाबाद, 24 मई महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में बुधवार को समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। ये सभी अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, गुजरात में सूरत के रहने वाले पांच लोग अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेलंगाना गए थे। वे एक कार में सवार होकर वापस आ रहे थे और इसी दौरान उनका वाहन एक्सप्रेस-वे पर करमाड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

करमाड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे हुई इस दुर्घटना में कार डिवाइडर से टकरा गई थी।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान संजय गौड़ (43), कृष्ण गौड़ (44), श्रीनिवास गौड़ (38) और सुरेश गौड़ (41) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि कार में सवार पांचवां व्यक्ति हादसे में बच गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल में बताया था कि दिसंबर 2022 में शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल के अंत तक मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में कुल 39 लोगों की जान जा चुकी है और 143 घायल हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\