देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में पूर्व पार्षद से 50 लाख की रंगदारी मांगने के प्रयास के आरोप में चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पूर्व पार्षद से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 17 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक पूर्व पार्षद से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेल करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीड़ित कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद के पूर्व पार्षद हैं। उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीर भेजी थी।

पुलिस द्वारा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई कि आरोपी ने तस्वीर ऑनलाइन साझा न करने के बदले 50 लाख रुपये की मांग की थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले महीने पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस ने शनिवार को बदलापुर इलाके से 32 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी डकैती, मादक पदार्थ संबंधी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Winner Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी