एजेंसी न्यूज

Maharashtra: पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने शिवसेना नेता पद से इस्तीफा दिया

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को झटका देते हुए पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने पार्टी के नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Maharashtra: पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने शिवसेना नेता पद से इस्तीफा दिया
शिवसेना (Photo Credits Twitter)

=मुंबई, 7 जुलाई : उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को झटका देते हुए पूर्व सांसद आनंदराव अडसुल ने पार्टी के नेता के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

अडसुल ने पूर्व में अमरावती लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन 2019 में वह नवनीत राणा से हार गए थे. आनंदराव के बेटे अभिजीत अडसुल ने पीटीआई- से कहा कि उनके पिता ने शिवसेना नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है. यह भी पढ़ें : ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए : शिवसेना के बागी विधायक सामंत

यह पूछे जाने पर कि क्या वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होंगे, अभिजीत ने कहा, ‘‘मेरे पिता शिव सैनिक बने रहेंगे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).