एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: नासिक के पास राज्य परिवहन की बस में लगी आग, दो दिन में दूसरी घटना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक शिवशाही बस में बुधवार को सुबह नासिक-पुणे राजमार्ग पर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: नासिक के पास राज्य परिवहन की बस में लगी आग, दो दिन में दूसरी घटना

नासिक, दो नवंबर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक शिवशाही बस में बुधवार को सुबह नासिक-पुणे राजमार्ग पर आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि नासिक जिले की सिन्नार तहसील में मालवाड़ी शिवर के पास सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

बता दें कि शिवशाही सरकारी एमएसआरटीसी की ‘‘लग्जरी’’ वातानुकूलित बस सेवा है।

उन्होंने कहा कि बस नासिक से पुणे की ओर जा रही थी, तभी पास से गुज़र रही एक अन्य बस के चालक ने इसमें से धुआं निकलते देखा। उसने इस बारे में शिवशाही के ड्राइवर को सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि चालक ने तुरंत बस को रोक कर उसमें सवार 45 यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। उन्होंने बताया कि कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने कहा कि सिन्नर नगर परिषद और सिन्नर एमआईडीसी से दमकल वाहन को आग बुझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में आगे की जांच जारी है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले, पुणे शहर में एक अन्य शिवशाही बस में आग लगने के बाद 42 यात्री बाल-बाल बच गए थे। यह घटना यरवदा के शास्त्री चौक पर सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई थी, जब बस यवतमाल से पुणे की ओर जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).