देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में एक इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को 20 मंजिला एक आवासीय इमारत के बिजली मीटर के कक्ष में भीषण आग लग गई।
ठाणे (महाराष्ट्र), सात नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार को 20 मंजिला एक आवासीय इमारत के बिजली मीटर के कक्ष में भीषण आग लग गई।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि बल्कुम इलाके में स्थित इमारत में तड़के आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि परिसर में लगे बिजली के कुल 75 मीटर बॉक्स में से 24 आग में नष्ट हो गए।
उन्होंने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद इमारत की बिजली आपूर्ति काट दी गई।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मियों तथा आरडीएमसी का एक दल मौके पर पहुंचा और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2022 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

