Maharashtra: ठाणे के हरित अपशिष्ट केंद्र में आग लगी
ठाणे के कोपरी इलाके में ठाणे नगर निगम के हरित कचरा प्रबंधन केंद्र में शनिवार तड़के आग लग गई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
ठाणे (महाराष्ट्र), 26 मार्च : ठाणे के कोपरी इलाके में ठाणे नगर निगम के हरित कचरा प्रबंधन केंद्र में शनिवार तड़के आग लग गई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर केंद्र में आग लग गई. नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आग में सूखा कचरा, लकड़ी, पेड़ के हिस्से और केंद्र में संग्रहीत अन्य हरित कचरा नष्ट हो गया.’’ यह भी पढ़ें : Bihar: 2 पत्नियों ने बीच पति का अनोखा बंटवारा, अब दोनों बीवियों के साथ बिताना होगा 15-15 दिन
उन्होंने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया था, जिन्होंने करीब एक घंटा बाद सुबह साढ़े चार बजे के आस पास आग पर काबू पाया. अधिकारी ने कहा कि प्रभावित केंद्र का प्रबंधन एक एनजीओ करता है और आग के कारणों की जांच की जा रही है.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Govandi Fire Video: मुंबई के गोवंडी में लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां; काबू पाने की कोशिश जारी
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
\