एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अमरावती में रसायन कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के अमरावती शहर में शनिवार को एक रसायन कारखाने में आग लग गई जिससे मशीनों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Maharashtra: अमरावती में रसायन कारखाने में लगी आग, कोई हताहत नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- Pixabay)

अमरावती, 28 अगस्त: महाराष्ट्र के अमरावती शहर में शनिवार को एक रसायन कारखाने में आग लग गई जिससे मशीनों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि बदनेरा मिनी बाइपास रोड पर एमआईडीसी इलाके में स्थित नेशनल पेस्टीसाइड्स एंड केमिकल के कारखाने में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है.

उन्होंने कहा कि अमरावती नगर निगम और अन्य नगर निकायों की दमकल की 11 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया था. उन्होंने बताया कि करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2021 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).