देश की खबरें | महाराष्ट्र : शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 27 अगस्त महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा योद्धा सम्राट की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे गिर गई। पिछले साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस पर इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।
इस घटना से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को काफी आलोचना झेलनी पड़ी और विपक्षी दलों ने उस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रतिमा का डिजाइन और निर्माण भारतीय नौसेना द्वारा किया गया था।
सोमवार शाम को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक सहायक अभियंता ने मालवण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ठेकेदार जयदीप आप्टे और ‘स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट’ चेतन पाटिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने, हत्या का प्रयास और धोखाधड़ी के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा तीन (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

