देश की खबरें | महाराष्ट्र : निवेशकों को धोखा देने के आरोप में वित्तीय परामर्श फर्म के खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आकर्षक लाभ का वादा कर निवेशकों से 2.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक वित्तीय परामर्श कंपनी के मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, पांच जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में आकर्षक लाभ का वादा कर निवेशकों से 2.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक वित्तीय परामर्श कंपनी के मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, इस धोखाधड़ी के शिकार 14 लोगों में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल है।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित कंपनी ने निवेश पर आकर्षक लाभ देने का वादा किया था। शिकायतकर्ता, एक सेवानिवृत्त बीपीसीएल कर्मचारी, को बताया गया कि कंपनी हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाला एक पोर्टल संचालित करती है। उन्होंने शिकायतकर्ता को बताया कि कंपनी इस पोर्टल के जरिए अच्छा लाभ कमाती है और निवेशकों को लाभांश वितरित करती है। ’’

शिकायतकर्ता को शुरुआत में 2018 से लेकर 2023 के शुरुआती कुछ महीनों तक अपने निवेश पर कुछ लाभ प्राप्त हुआ। लेकिन, लाभांश मिलना बंद होने और फर्म के मालिकों से गोलमोल जवाब मिलने के बाद उन्होंने इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जांच से पता चला कि कम से कम 13 अन्य लोग भी इस धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, पीड़ितों को 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी