एजेंसी न्यूज

Maharashtra: बुजुर्ग महिला मरीज को ठगने वाला फर्जी चिकित्सक, उसका साथी गिरफ्तार

मुंबई की 73 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर ठगने के आरोप में पुलिस ने पुणे से एक फर्जी चिकित्सक और उसके सहायक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़ित महिला ने घुटने के दर्द के इलाज के लिए उसे दो लाख रुपये दिए थे.

Maharashtra: बुजुर्ग महिला मरीज को ठगने वाला फर्जी चिकित्सक, उसका साथी गिरफ्तार
मुंबई पुलिस I फाइल फोटो (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 16 जनवरी : मुंबई की 73 वर्षीय एक महिला को कथित तौर पर ठगने के आरोप में पुलिस ने पुणे से एक फर्जी चिकित्सक और उसके सहायक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पीड़ित महिला ने घुटने के दर्द के इलाज के लिए उसे दो लाख रुपये दिए थे. उन्होंने बताया कि आरोपी हनीस अब्दुल हामिद शेख उर्फ डॉ मलिक (44) और उसके सहायक जाहिद सलीम हुसैन को शुक्रवार को पुणे में कोंधवा इलाके से पकड़ा गया.

कुफे परेड पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक स्वप्निल पाटिल ने बताया, “पिछले साल दिसंबर में, शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि डॉ मलिक ने उससे दो लाख रुपये लेकर आश्वस्त किया था कि वह उसके घुटनों के दर्द का इलाज कर देगा. हालांकि, कथित इलाज के बावजूद भी उसके घुटनों में दर्द जारी रहा.” उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शेख एक फर्जी डॉक्टर हैं जिसके बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे एवं उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | असामान्य शांत और बादल वाले मौसम से वर्ष 2021 में दोबारा बढ़ा जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल

पुलिस ने बताया कि वह पूर्व में भी इस तरह का अपराध कर चुका है. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).