देश की खबरें | महाराष्ट्र : फडणवीस ने कहा कि जलयुक्त शिवार परियोजना का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल संरक्षण परियोजना ‘जलयुक्त शिवार’ का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा।

पुणे (महाराष्ट्र), 12 मार्च महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल संरक्षण परियोजना ‘जलयुक्त शिवार’ का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा।

‘जलयुक्त शिवार अभियान’ 2014 में शुरू किया गया था जब फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने नदियों को गहरा और चौड़ा करने, सीमेंट और मिट्टी को रोकने के लिए ‘स्टॉप डैम’ बनाने और नालों को पुनर्जीवित करने तथा खेती के उद्देश्य से पानी की उपलब्धता बढ़ाने के मकसद से कृषि तालाबों को खोदने के लिए शुरू किया था।

इसका उद्देश्य प्रति वर्ष 5000 गांवों में पानी की कमी को दूर कर राज्य को सूखा मुक्त बनाना था।

हालांकि, 2019 के अंत में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद यह परियोजना घटिया काम और पक्षपात के आरोपों में फंस गई। अक्टूबर 2020 में एमवीए नीत सरकार द्वारा जांच शुरू की गई थी जिसमें दावा किया गया था कि नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में अनियमितताओं की ओर इशारा किया गया है।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र के 50 फीसदी हिस्से में बारिश होती है। हमारे पास जल संरक्षण के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हम जल्द ही जलयुक्त शिवार का दूसरा चरण शुरू करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस परियोजना के साथ 20,000 गांवों में पानी का संरक्षण करने में कामयाब रहे। लगभग 37 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचाई के तहत आई, जिससे किसानों को एक साल में दो फसलों की खेती करने में मदद मिली।’’

फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना इस वर्ष महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ मौसम मॉडल अल नीनो प्रभाव का पूर्वानुमान जता रहे हैं, जिसके लिए बड़े पैमाने पर जल संरक्षण की आवश्यकता हो सकती है।

अल नीनो प्रभाव भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे कुछ क्षेत्रों में सूखा ला सकता है, जबकि यह दुनिया के अन्य हिस्सों में बाढ़ ला सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\