एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: फडणवीस ने मुंडे को हटाने की मांग पर कहा, ‘अजित पवार का निर्णय अंतिम होगा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीड सरपंच हत्या मामले में बृहस्पतिवार को गेंद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पाले में डालते हुए कहा कि वह ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर फैसला लेंगे।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: फडणवीस ने मुंडे को हटाने की मांग पर कहा, ‘अजित पवार का निर्णय अंतिम होगा’

मुंबई, 30 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीड सरपंच हत्या मामले में बृहस्पतिवार को गेंद उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पाले में डालते हुए कहा कि वह ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता और सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर फैसला लेंगे।

दिल्ली में एक रैली से इतर फडणवीस ने यह टिप्पणी की। इससे कुछ घंटे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मुंडे ने उनसे मुलाकात की थी।

फडणवीस ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा, “सुबह मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान धनंजय मुंडे और मेरी मुलाकात हुई। वह हमारी सरकार में मंत्री हैं और हमारी मुलाकात के बारे में कुछ भी गुप्त नहीं है। वह मुझसे और मैं उनसे कभी भी मिल सकता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अजित पवार ने उनके इस्तीफे (की मांग) के बारे में बयान दिया है। अजित पवार जो भी रुख अपनाएंगे, वह अंतिम होगा।”

दिसंबर में बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद से मुंडे आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

मुंडे उसी जिले से विधायक हैं।

इससे पहले दिन में राकांपा (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने देशमुख हत्याकांड की जांच को लेकर भाजपा नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि कथित हत्यारों में से एक घटित अपराध के 50 दिन बाद भी फरार है। हत्या के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आरोपी कृष्णा अंधाले अब भी फरार है।

सुले ने कहा, “इस मुद्दे पर बहुत से लोग बोल रहे हैं और हमारी सामूहिक मांग है कि बीड में सीआईडी ​​द्वारा जांच किए जा रहे मामलों को देखते हुए नैतिक आधार पर (धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग का) निर्णय लिया जाना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).