एजेंसी न्यूज

Maharashtra: बीड में मस्जिद में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट, कोई हताहत नहीं, दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर रात एक मस्जिद में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा रखी गईं जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ.

Maharashtra: बीड में मस्जिद में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट, कोई हताहत नहीं, दो लोग गिरफ्तार

मुंबई, 30 मार्च : महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार देर रात एक मस्जिद में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा रखी गईं जिलेटिन की छड़ों के कारण विस्फोट हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गेवराई तहसील के अर्ध मसला गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. उसने कहा कि इस विस्फोट से इमारत का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बीड के गेवराई तालुका निवासी विजय राम गव्हाणे (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति है और वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और उसने कथित तौर पर वहां जिलेटिन की कुछ छड़ें रख दीं, जिनसे विस्फोट हो गया.

गांव के मुखिया ने रविवार तड़के करीब चार बजे तलवाडा पुलिस को इस घटना की सूचना दी. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे.

अधिकारी के अनुसार, बम निरोधक दस्ते के साथ फॉरेंसिक वैज्ञानिकों का दल भी मौके पर पहुंच गया है. कांवट ने कहा कि बीड पुलिस ने मस्जिद के अंदर हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कांवट ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात गांव में ‘चंदन’ धार्मिक जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हाथापाई हुई थी. यह भी पढ़ें : Sanjay Raut on PM Modi: पीएम मोदी के संघ मुख्यालय जाने को संजय राउत ने बताया ‘अच्छी बात’, पूछा सवाल ‘पहले क्यों नहीं गए?’

उन्होंने कहा कि गांव में त्योहारों को एक साथ मनाने की परंपरा रही है. एक ग्रामीण ने बताया कि हिंदू गुड़ी पड़वा त्योहार के मौके पर मस्जिद के पास हजरत सैयद बादशाह दरगाह जाते हैं. उसने कहा कि चूंकि, गुड़ी पड़वा और ईद का पर्व रविवार सुबह संयुक्त रूप से मनाया जाना था, इसलिए आरोपी व्यक्तियों ने जिलेटिन की छड़ों का उपयोग करके मस्जिद में विस्फोट करने की कोशिश की. ग्रामीण ने कहा कि विस्फोट में मस्जिद के अंदर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दशकों से सद्भाव से रह रहे स्थानीय लोगों ने संरचना की मरम्मत करने का फैसला किया. एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि नयी टाइल लगाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की गई. उसने कहा कि गांव में सुबह शांति समिति की एक बैठक भी हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).