देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: पालघर में वैन से 3.70 करोड़ रुपये नकद बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के बीच पालघर जिले में एक वैन से 3.70 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पालघर, नौ नवंबर महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचार संहिता के बीच पालघर जिले में एक वैन से 3.70 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस निरीक्षक दत्ता किंद्रे ने बताया कि तटीय जिले के वाडा में शुक्रवार को यह नकदी बरामद की गई।
उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस के सतर्कता और उड़न दस्ते को सूचना मिली थी कि जिले से एक वैन में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने वैन को रोका और जांच करने पर वाहन में से 3,70,50,000 रुपये की नकदी बरामद की गई।’’
अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार लोग नकदी ले जाने से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे।
किंद्रे के अनुसार, इन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह नकदी नवी मुंबई स्थित एक कंपनी से पालघर के विक्रमगढ़ ले जाई जा रही थी।
उन्होंने कहा कि नकदी जब्त कर ली गई है और मामले की जांच के लिए आयकर विभाग तथा निर्वाचन अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि वैन में मौजूद दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)