एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई के पुलिस आयुक्त ने मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने महानगर के लोगों से अपील की है कि वे बुधवार को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करें और इस दिन छुट्टी की योजना नहीं बनाएं।

देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव: मुंबई के पुलिस आयुक्त ने मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह किया

मुंबई, 19 नव‍ंबर मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने महानगर के लोगों से अपील की है कि वे बुधवार को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करें और इस दिन छुट्टी की योजना नहीं बनाएं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट पर एक चरण में 20 नवंबर को बुधवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

मुंबई के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यहां स्थित सभी प्रतिष्ठानों, व्यवसायों और अन्य कार्यस्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को बुधवार को मतदान के लिए छुट्टी देना अनिवार्य है।

फणसलकर ने मंगलवार को एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं सभी मुंबईवासियों से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वे जिम्मेदारी के साथ और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।’’

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोगों से मतदान करने की अपील की ताकि उनका भविष्य ‘‘वास्तविक और जिम्मेदार हाथों में’’ हो।

फणसलकर ने कहा, ‘‘अपनी लंबी छुट्टी की योजना को रद्द कर दीजिए और बटन दबाने का अवसर नहीं छोड़िए जिससे आप अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो मतदाता कम जागरुक हैं, उन तक यह संदेश भी पहुंचाएं कि वे अपना अत्यंत महत्वपूर्ण वोट बर्बाद न करें और इस उत्साही राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। मतदान करें और मतदान के महत्व का प्रचार करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).