एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: निर्वाचन आयोग को आचार संहिता उल्लंघन की 6,382 शिकायतें मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग को एक माह में महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 6,382 शिकायतें प्राप्त हुईं और इसमें से मात्र एक शिकायत को छोड़कर अन्य सभी का निपटारा कर दिया गया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: निर्वाचन आयोग को आचार संहिता उल्लंघन की 6,382 शिकायतें मिलीं

मुंबई, 15 नवंबर निर्वाचन आयोग को एक माह में महाराष्ट्र में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 6,382 शिकायतें प्राप्त हुईं और इसमें से मात्र एक शिकायत को छोड़कर अन्य सभी का निपटारा कर दिया गया है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि ये शिकायतें आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने यानी 15 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर के बीच निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल ऐप’ के माध्यम से दर्ज की गईं।

‘सी-विजिल’ निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित एक मोबाइल ऐप है जिसके जरिए नागरिक चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि पिछले महीने प्राप्त कुल शिकायतों में से 6,381 का चुनाव आयोग द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि शिकायत दर्ज होने पर संबंधित टीम जांच करती है और उचित कार्रवाई करती है।

बयान में कहा गया है कि 15 अक्टूबर से अब तक की गई कार्रवाई में राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने 536.45 करोड़ रुपये के सामान जब्त किए हैं, जिसमें अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ और कीमती धातुएं शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देकर मतदान प्रभावित किए जाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).