देश की खबरें | महाराष्ट्र: सतारा भूस्खलन, वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सतारा जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई भूस्खलन और बारिश से संबंधित कई घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 37 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के सतारा जिले में पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई भूस्खलन और बारिश से संबंधित कई घटनाओं में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 37 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि पांच भूस्खलन स्थानों - अंबेघर, ढोकावाले, मीरगांव, काहिर (सभी गांव पाटन तहसील के तहत) और कोंधावाले गांव (वाई तहसील) से 26 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेष व्यक्तियों की जान बाढ़ के पानी में डूबने, छत गिरने जैसी बारिश से संबंधित दुर्घटनाओं में गई।

सतारा के कलेक्टर शेखर सिंह ने कहा, ‘‘कम से कम नौ लोगों की तलाश के लिए अभियान अभी भी जारी है। उनमें से पांच के पाटन में भूस्खलन की घटनाओं में फंसे होने की आशंका है, जबकि दो-दो व्यक्ति जावली और वाई में बाढ़ के पानी में बह गए।’’

पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक अंबेघर भूस्खलन स्थल से 11, मीरगांव से आठ, ढोकावाले से चार और काहिर से एक शव बरामद किया गया है। वाई के कोंधावाले गांव से बृहस्पतिवार को भूस्खलन के कारण दो लोगों के हताहत होने की सूचना है।

उन्होंने कहा कि मृतकों में से पुरुषों की कुल संख्या 19 है, शेष महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से कम से कम आठ नाबालिग हैं।

अंबेघर में, सभी 11 सदस्य जिनके शव बरामद किए गए हैं, वे कोलेकर नाम के परिवार के थे, जबकि मीरगांव में आठ मृतक बकाडे परिवार के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी