एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: अस्पताल के शौचालय में मिला कोविड-19 मरीज का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जलगांव के जिला सरकारी अस्पताल से कथित तौर पर आठ दिन पहले लापता हुई 82 वर्षीय कोविड-19 की एक महिला मरीज उसी अस्पताल के शौचालय में बुधवार को मृत पाई गई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: अस्पताल के शौचालय में मिला कोविड-19 मरीज का शव
जियो

मुंबई, 10 जून जलगांव के जिला सरकारी अस्पताल से कथित तौर पर आठ दिन पहले लापता हुई 82 वर्षीय कोविड-19 की एक महिला मरीज उसी अस्पताल के शौचालय में बुधवार को मृत पाई गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बात, कोरोना को लेकर दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा.

उन्होंने बताया कि अस्पताल के कुछ मरीजों ने जब शौचालय से बदबू आने की शिकायत की तब वहां महिला का शव पाया गया जो आठ दिन से पड़ा हुआ था।

जलगांव के जिला कलक्टर अविनाश ढाकने ने महिला की मौत की पुष्टि की।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत: 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कलक्टर कार्यालय के अधिकारियों ने कहा, “यह सच है कि महिला का शव सरकारी अस्पताल के शौचालय में पाया गया। दरवाजा भीतर से बंद था।”

उन्होंने कहा कि महिला जिले के भुसावल उपनगर की रहने वाली थी जहां पहले उसे रेलवे ने एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था।

उन्होंने कहा कि महिला को एक जून को जलगांव के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था और अगले दिन उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।

भाजपा नेता एवं राज्य के पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, “घटना से अस्पताल की दयनीय हालत और कोविड-19 मरीजों के प्रति कर्मचारियों की लापरवाही का पता चलता है।”

उन्होंने कहा, “हमने जलगांव के सरकारी अस्पताल के लचर प्रबंधन का मुद्दा पिछली बैठकों में भी उठाया था लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।”

उन्होंने कहा कि महिला का शव शौचालय में सात दिन तक पड़ा रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).