एजेंसी न्यूज

Maharashtra: पालघर में पेड़ से लटका मिला एक शख्स का शव, परिवार ने की जांच की मांग

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 20 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत की जांच कराने की मांग की. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: पालघर में पेड़ से लटका मिला एक शख्स का शव, परिवार ने की जांच की मांग
पेड़ से लटकता शव (Photo Credits : File Photo)

पालघर, 8 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले में 20 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत की जांच कराने की मांग की. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. नायगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों ने मंगलवार को नायगांव इलाके में एक नाले से सटे छोटे से पेड़ से राजेश सिंह की लाश लटकती देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि मृतक दिहाड़ी मजदूर और आदतन शराब पीने वाला था.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को वसई में सरकारी अस्पताल भेजा और अचानक हुई मौत का एक मामला दर्ज कर लिया. बाद में, युवक के परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उसने आत्महत्या की है. यह भी पढ़ें : यूपी में हिंसक हुआ गिल्ली-डंडा का खेल, दो समूहों में हुआ विवाद ,1 की मौत

उन्होंने कहा कि उसे शराब पीने की आदत थी और उसने नायगांव इलाके में कुछ शराब दुकान के मालिकों से बहुत सा पैसा उधार लिया हुआ था. परिवार ने मांग की है कि पुलिस उसकी मौत के मामले की विस्तृत जांच करे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).