Maharashtra: एक व्यक्ति का घर जलाने की कोशिश में अपराधी और उसके दो साथी गिरफ्तारी
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक घर में आग लगा कर एक परिवार की हत्या करने की कथित कोशिश के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को जिले के उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी .
ठाणे, 14 जुलाई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में एक घर में आग लगा कर एक परिवार की हत्या करने की कथित कोशिश के आरोप में एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दो साथियों को जिले के उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . एक अधिकारी ने बताया कि विट्ठलवाड़ी इलाके में रहने वाले परिवार ने बड़ा हादसा टाल दिया जब उन्होंने आग को घर में फैलने से पहले ही इसे बुझा दिया .
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी सोमनाथ वाघ किसी विवाद के चलते पीड़ित परिवार से बदला लेना चाहता था. वाघ के खिलाफ कई आपराधिक मामले लंबित हैं . यह भी पढ़ें : वाराणसी में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबधित धारा के अधीन उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2021 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

