देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे के एक रिजॉर्ट में दंपति पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में एक युगल पर सात-आठ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 26 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में एक युगल पर सात-आठ लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बदलापुर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक संदीप निगड़े ने कहा कि घटना गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई। मुम्बई निवासी युगल रिसॉर्ट में डिनर के लिए आए थे। वहां ग्राहकों में से एक ने महिला के बारे में कुछ टिप्पणियां कर दीं।

यह भी पढ़े | Bada Business ‘Retail Ka Mahakumbh’ 2020 Live Streaming: विश्व के सबसे बड़े वेबिनार में डॉ विवेक बिंद्रा देंगे कोरोना काल में बिजनेस बढ़ाने का मंत्र, यहां देखें लाइव.

उन्होंने बताया कि इसके बाद उनमें बहस होने लगी। आरोपियों ने जोड़े पर घातक हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि दंपति का अभी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जीतन राम मांझी को NDA में शामिल होने पर मिली Z+ सिक्योरिटी, जानें बिहार में किस नेता को मिली है कौन सी सुरक्षा.

अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, आरोपियों के खिलाफ भादसं की धारा 147 और 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी